{"_id":"667b599b701300ed6a0df927","slug":"sdms-car-stopped-demanding-underpass-sloganeering-badaun-news-c-123-1-sbly1002-121189-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंडरपास की मांग को लेकर एसडीएम की गाड़ी रोकी, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंडरपास की मांग को लेकर एसडीएम की गाड़ी रोकी, नारेबाजी
Wed, 26 Jun 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास का नक्शा दिखाकर ग्रामीणों को समझाती एसडीएम कल्पना जायसवाल। संवाद
वजीरगंज। ग्रामीणों के अंडरपास बनाने की मांग की जांच के लिए मेहरा गांव पहुंची एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देख अधिकारी मौके से जाने लगे तो महिलाओं ने उनकी गाड़ी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनाने के लिए वह जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, एसडीएम ने कहा कि यहां नक्शे में ही अंडरपास नहीं है तो कैसे बनवाया जाए। यह सुन ग्रामीणों में रोष पनप गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे बनाने वाली संस्था अपना खर्चा बचाने के लिए मनमानी कर रही है। मार्गों पर भी इतनी मिट्टी डाली गई है कि बरसात में दलदल होने से ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता बंद हो जाए। जरूरत को देखते हुए अंडरपास बनाया जाए ताकि लोग असुविधा से बच सकें। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी।
डीएम ने मामले की जांच एसडीएम बिसौली को सौंपी थी। मंगलवार को करीब 12 बजे तहसीलदार , लेखपाल, कानूनगो को साथ लेकर वह महेरा गांव पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। लेखपाल और निर्माण कंपनी के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। बताया गया कि ढाई किलोमीटर पहले ही अंडरपास बनाया गया है। जिस जगह गांव के लोग मांग कर रहे हैं वहां नक्शे में अंडरपास नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम कल्पना जायसवाल ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। जब वह जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठीं तो सैकडों महिलाओं ने गाड़ी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मांग थी कि अंडरपास नहीं बना तो हाइवे जाम करेंगे, चाहें उनको जेल की सलाखों के पीछे क्यों न डाल दिया जाए। इस मौके पर अनोज सिंह पाल, दुर्वेश पाल रामकिशोर, वीरसिंह ग्राम टिकुरी के रघुनंदन कश्यप ,जितेंद्र पाल एड. पंकज, सुनील, लालसिंह आदि रहे।
मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। नक्शे में अंडरपास नहीं है। ग्रामीणों की गांव के सामने बनाने की मांग है। समझाने की कोशिश की गई लेकिन ग्रामीण किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है, उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। कल्पना जायसवाल, एसडीएम बिसौली