फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM said... I will give up my job, video going viral

Budaun News: एसडीएम ने कहा... खा जाऊंगा नौकरी, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 09 May 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
SDM said... I will give up my job, video going viral
एसडीएम प्रवर्धन शर्मा लोगों से बात करते हुए। स्त्रोत वीडियो स्लैब
बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में स्थित तहसील के गांव बसंतनगर में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया तो एसडीएम प्रवर्धन शर्मा मौके पर उन्हें मनाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान करें अन्यथा वह कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक से मतदान करा लेंगे। जब आनाकानी सामने आई तो बोले, मतदान नहीं किया तो एक सप्ताह में नौकरी खा जाऊंगा। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान हुआ था। इस दौरान बिल्सी तहसील के गांव बसंतनगर के लोगों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोगों का कहना था कि बसंतनगर से करियामई को जाने वाला तीन किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से जर्जर है। बरसात में यहां पर पैदल चलने के लिए रास्ता तक नहीं बचता। इसको बनवाने की मांग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

साल 2022 में विधानसभा चुनाव में एसडीएम बिल्सी ने लिखित में कहा था कि सड़क को बनवा दिया जाएगा। तब ग्रामीणों ने मतदान किया था। तब से आज तक किसी ने इस मार्ग की सुध नहीं ली, जबकि लगातार अधिकारियों से इसको लेकर वार्ता की गई। ऐसे में लोकसभा चुनाव में एक बार फिर ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की। सवाल पूछा कि कब बनेगी सड़क, जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो मतदान का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही तहसील के अधिकारी पहुंचे। एक बार फिर अधिकरियों ने सड़क बनवाने के फिर से वायदे किए, लेकिन इस बार ग्रामीण राजी नहीं हुए। इस पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक से मतदान करा लेंगे। अगर उन्होंने मतदान नहीं किया तो एक सप्ताह में नौकरी खा जाऊंगा। मतदान का समय समाप्त होने से पहले उन्होंने कुछ लोगों से मतदान कराने में सफलता पाई, लेकिन अधिकतर ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।


यही मेरी विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं था, तहसील में यह गांव होने की वजह से गया था। ग्रामीणों को समझाने के लिए दो बार गांव गया। कहा, सभी लोग मतदान करें। मैंने सिर्फ यही कहा था कि अगर किसी को मतदान करने से रोका तो उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा, क्योंकि कुछ लोग मतदान करने से लोगों को रोक रहे थे। -प्रवर्धन शर्मा, एसडीएम, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed