फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM raided fertilizer shops and checked the records

Budaun News: एसडीएम ने खाद की दुकानों पर मारे छापे, अभिलेख देखे

Thu, 14 Nov 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
SDM raided fertilizer shops and checked the records
बिल्सी में खाद की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम रिपुदमन सिंह। संवाद
बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को नगर समेत क्षेत्र में खाद की कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर समेत सभी अभिलेख चेक किए। ज्यादातर दुकानों पर विभाग की ओर से यूरिया और डीएपी के सत्यापन का कोई ब्योरा नहीं मिला। जिसके लिए जांच के निर्देश दिए गए । इस कार्रवाई से दुकानदारों में खासा हड़कंप मच गया। कई तो अपनी दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर के बदायूं और खैरी बस स्टैंड के निकट स्थित खाद की दुकानों के अलावा क्षेत्र के गांव खितौरा और उघैती में खाद की चार दुकानों पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। इनका संज्ञान लेकर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर डीएपी की कालाबाजारी और ओवररेटिंग नहीं करने दी जाएगी। जो भी दुकानदार ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कृषि सहायक प्रदीप कुमार, हरिओम सिंह, सूरज भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed