{"_id":"6920c8e0c8ce2e1a8b08ca33","slug":"sdm-dataganj-issued-notice-to-usawan-eo-and-summoned-him-badaun-news-c-123-1-bdn1010-151370-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसडीएम दातागंज ने उसावां ईओ को दिया नोटिस, किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसडीएम दातागंज ने उसावां ईओ को दिया नोटिस, किया तलब
विज्ञापन
उसावां के ईओ को एसडीएम दातागंज द्वारा जारी नोटिस की प्रतिलिपि।
- फोटो : 1
दातागंज। उसावां में 17 लाख रुपये से स्वीकृत पार्क निर्माण न कराए जाने, बावजूद इसके तीन लाख रुपये का भुगतान करने, तहबाजारी सब्जी मंडी में वर्षों से अवैध उगाही के आरोप लगे हैं। इसमें डीएम से की गई एक शिकायत पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उसावां के ईओ देवेंद्र प्रताप गौतम के खिलाफ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है और 26 नवंबर को अपने कार्यालय में तलब किया है।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता उसावां के वार्ड नंबर एक के निवासी हैं। एक महिला सभासद के देवर हैं। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें ईओ पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर एसडीएम दातागंज ने बृहस्पतिवार को उसावां ईओ को शिकायत का संदर्भ देते हुए नोटिस जारी किया है। इस आधार पर उन्होंने ईओ अपने कार्यालय में बुलाकर नियत तिथि पर जवाब मांगा है।
कस्बा निवासी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा डीएम को शिकायत किए जाने पर ईओ ने शिकायतकर्ता के खिलाफ विगत 19 नवंबर को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। हालांकि पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस तहरीर में ईओ ने विनोद कुमार पर आरोप लगाया कि वह नगर पंचायत की बिना अनुमति के मकान और दुकान का निर्माण करा रहे हैं। काम बंद कराने को जब नोटिस दिया गया तो उन्होंने नोटिस लेने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से ईओ ने शिकायतकर्ता का निर्माण कार्य रुकवाने को कहा था। अब उल्टे उन्हें ही नोटिस मिल गया है। नोटिस के आधार पर ईओ को अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए 26 नवंबर को एसडीएम कार्यालय में पेश होना पड़ेगा।