{"_id":"60993bd08ebc3ec19c51bfc9","slug":"sdm-cp-saroj-died-from-corona-condition-deteriorated-during-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : कोरोना से एक और एसीडीएम की मौत, सीपी सरोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पंचायत चुनाव के दौरान बिगड़ी थी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : कोरोना से एक और एसीडीएम की मौत, सीपी सरोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पंचायत चुनाव के दौरान बिगड़ी थी हालत
Mon, 10 May 2021 07:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 07:27 PM IST
सार
यूपी के बदायूं जिले में तैनात एक और एसडीएम की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज (55) वर्तमान समय में जिला राजस्व अधिकारी का प्रभार देख रहे थे। इससे पहले वह बिसौली के एसडीएम भी रहे।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद: कोरोना ! विपदा बहुत बड़ी है, आ जाओ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बदायूं जिले में तैनात एक और एसडीएम की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज (55) वर्तमान समय में जिला राजस्व अधिकारी का प्रभार देख रहे थे। इससे पहले वह बिसौली के एसडीएम भी रहे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले। इससे कुछ दिन वह होम आईसोलेट रहे। तीन दिन पहले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। इससे पहले एक और एसडीएम की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले कोरोना संक्रमण से सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्ता की मौत हो गई थी। वह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिस पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा सहसवान में ही तैनात पशु चिकित्सक समेत 15 लोगों की जान गई।
विज्ञापन
एसडीएम किशोर गुप्त (59) मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। वह 2017 में बदायूं ट्रांसफर होकर आए थे। सबसे पहले वह बिसौली के एसडीएम रहे। इसके बाद डीआरओ रहे। फिर उनका ट्रांसफर बदायूं सदर एसडीएम के रूप में हो गया था। यहां से कुछ समय पहले ही वह सहसवान ट्रांसफर हुए थे। बताते हैं कि उनके दो बेटे हैं। दोनों ही इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी हमेशा साथ रहती थीं।