फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scribe' on the pocket Aartio be ordered!

‘मुंशी’ ने जेब गर्म करने पर माना एआरटीओ का आदेश!

Wed, 17 Feb 2016 07:18 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 17 Feb 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में पकड़े जाने वाले डग्गामार वाहन भी पुलिस के लिए फायदेमंद साबित हो  रहे हैं। इसका नमूना मंगलवार को कछला के धनवीर सिंह को देखने को मिला। धनवीर के मैजिक को एआरटीओ ने ओवरलोडिंग में पकड़ लिया। उसने जुर्माना भी एआरटीओ कार्यालय में पहुंचकर जमा कर दिया, लेकिन वह मैजिक रिलीज कराने के लिए एआरटीओ का आदेश लेकर कोतवाली पहुंचा तो मुंशी ने जेब गर्म करने से पहले कार्रवाई आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाइवे पर ओवर लोडिंग के आरोप में पकड़े गए मैजिक को छुड़ाने के लिए कछला निवासी धनवीर ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। मैजिक पकड़े जाने के बाद वह चालान की प्रति लेकर दोपहर में एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। जुर्माने की धनराशि जमा करने के बाद धनवीर से एआरटीओ ने कहा कि कोतवाली पहुंचकर वह मैजिक को रिलीज करा ले। बकौल धनवीर, कोतवाली पहुंचने पर उसने मुंशी को रिलीजिंग आर्डर की मूलप्रति सौंप दी। मुंशी ने कॉपी तो ले ली, लेकिन मैजिक रिलीज करने के लिए पहले जेब गर्म करने को कहा।
विज्ञापन

कोतवाली के मुंशी की मनमानी की शिकायत धनवीर ने फोन पर प्रभारी निरीक्षक से भी की। चूंकि प्रभारी निरीक्षक उस वक्त मुख्यालय पर नहीं थे, सो उन्होंने अगले दिन आकर मैजिक रिलीज कराने को कहा। मुंशी को भी प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की भनक लग गई, लेकिन उसने डिमांड पूरी होने तक मैजिक वाहन नहीं छोड़ा। धनवीर ने डिमांड पूरी कर दी तो तत्काल उसका मैजिक रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
धनवीर ने कॉल की थी। देहात में होने की वजह से उन्होंने सुबह में कोतवाली आकर मैजिक रिलीज कराने को कह दिया। मुंशी ने मैजिक स्वामी से क्या डिमांड की, यह तो नहीं पता, लेकिन वह सच्चाई का पता लगाएंगे।- गोपीचंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed