{"_id":"d7fc8dcb5c928bfbe1aec2ef40901bbd","slug":"scout-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रशिक्षुओं का स्काउट\/गाइड प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रशिक्षुओं का स्काउट/गाइड प्रशिक्षण
अलापुर (बदायूं)।
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्माराम महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार, टोली निर्माण, शिविर नियम, स्काउटिंग आंदोलन, डेली रूटीन, पेट्रोल ड्यूटी, यात्रा वर्णन आदि की ट्रेनिंग दी गई।
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय से आए सर्वेक्षण अधिकारी और मुख्य अतिथि अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने सर्वोत्तम ज्ञान से बच्चों को उनके महान लक्ष्य तक पहुंचाऐं और नैतिक संस्कारों से सीचें।
शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा मुश्किलें आने पर न घबरायें, संघर्ष व्यक्ति के जीवन का गौरव पूर्ण इतिहास है।
विज्ञापन
महाविद्यालय संरक्षक डॉ. मनीराम मिश्रा ने कहा कि स्काउटिंग सफल जीवन जीने की कला है। इसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन जाता है।
संरक्षिका धनदेवी मिश्रा ने स्काउट ध्वज फहराया। शिविर में एचओडी संजीव कुमार गुप्ता ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। स्काउट प्रभारी वेद प्रकाश और डॉ. मुकेश चंद्र ने टोलियों का निर्माण कराया।
प्रशिक्षुओं को टोली विधि, टोली नायक, दलनायक, कंपनी लीडर की नियुक्तियां, सैल्यूट आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षुओं ने कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए।
इस मौके पर ब्रजमोहन तिवारी, रवेंद्र कुमार, आरती गौड़, साधना तिवारी, रेंजर्स प्रभारी इंदू सक्सेना आदि मौजूद रहे।