{"_id":"de29336575d66af7d66a4edd226e6d65","slug":"scout-guide-crews-topped-mirabai-and-mahatma-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्काउट-गाइड में मीराबाई और महात्मा गांधी टोलियां अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड में मीराबाई और महात्मा गांधी टोलियां अव्वल
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेमू उच्च प्राथमिक विद्यालय में चले रहे स्काउट-गाइड शिविर का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ समापन हो गया। बच्चों को श्रेष्ठ चिंतन कर श्रवण कुमार बनने कर समाज की सेवा करने की सलाह दी गई। शिविर में मीराबाई और महात्मा गांधी टोली ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम शुरू होने पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक मोहम्मद अबरार ने बच्चों को नके कर्त्तव्य का बोध कराया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि श्रेष्ठ चिंतन करने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। स्काउट से ही समाज को नई दिशा प्रदान करने की सीख मिलती है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग के बारे में समझाया। बोले-प्रबल इच्छा शक्ति से तरक्की का रास्ता मिलता है। अतिथियों के सम्मान में प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिविर में मीराबाई और महात्मा गांधी टोली ने प्रथम स्थान पाया। सरस्वती और चंद्रशेखर आजाद टोली को दूसरा, भारत माता और सरदार भगत सिंह टोली को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि अबरार, समेत एनपीआरसी परमवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामकिशोर पाल, सुशील कुमार, सत्यवीर सिंह, पंकज कुमार, प्रीती सिंह, शिवानंद शर्मा, अरविंद दीक्षित, अजयपाल, मोहम्मद जावेद, दुर्गारानी राठौर और रेखा आदि मौजूद थीं।