फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scout guide camp over

टैंट पिचिंग में पार्वती टोली प्रथम

Fri, 12 Dec 2014 11:44 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Fri, 12 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
scout guide camp over
कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। तंबू सजाओ प्रतियोगिता में पार्वती टोली ने प्रथम स्थान पाया। विजेता टोली नायकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में समापन समारोह में मुख्य अतिथि जीबी पंत डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एके यादव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्काउटिंग का महत्व भी समझाया। कहा कि स्काउट से देश के लिए कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है। तंबुओं का निर्णायक मंडल ने निरीक्षण किया। तंबू सजाने में पार्वती टोली ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय और सरस्वती टोली ने तृतीय स्थान पाया। स्काउट में शिवाजी प्रथम, जवाहर द्वितीय और अंबेडकर टोली तृतीय रही।
विज्ञापन

समापन पर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। स्काउट के दल ने नाटक के जरिए समाज सेवा का पाठ पढ़ाया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने विजेता टोली नायकों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्काउट शिक्षक एचबी पांडेय, नेहा गुप्ता, भूपेंद्र पाल, परवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, साजिद अली, दिनेश प्रकाश, विजय मौर्य, सत्यदेव, दिनेश तोमर, अवधेश सक्सेना और सुभाषेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed