{"_id":"69efc3e74afd31ee3b0e71d8","slug":"scorching-heat-and-heatwave-ravage-lives-mercury-reaches-41-degrees-badaun-news-c-123-1-bdn1010-162589-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भीषण गर्मी और लू से बेहाल जनजीवन, 41 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भीषण गर्मी और लू से बेहाल जनजीवन, 41 डिग्री पहुंचा पारा
Tue, 28 Apr 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में सुरक्षा के लिए मुंह बांधकर जाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
बदायूं। जिलेभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। दिन की शुरुआत से ही गर्मी असर दिखाने लगती है और दोपहर आते-आते लू-लपट पूरे जोर पर रहती है।
गांवों में किसान दिन में खेतों पर जाने से बच रहे हैं। सुबह और शाम को ही गेहूं की फसल उठाने का काम हो रहा है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग आंखों पर ब्लैक लेंस के चश्मे लगाकर और अंगोछा से सिर व कान ढककर निकल रहे हैं। गर्मी की तेजी से होठ सूख रहे हैं और बार-बार पानी पीना पड़ रहा है। दोपहर 12 से 2 बजे तक बाजारों में सन्नाटा रहता है। शाम को जलजीरा, आइसक्रीम, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक की बिक्री बढ़ जाती है। सहालगों के कारण सुबह-शाम कुछ रौनक दिखती है।
गर्मी का आलम यह है कि जानवर भी छांव ढूंढते नजर आ रहे हैं। कुत्ते पानी के लिए भटक रहे हैं और छुट्टा जानवर नाले-नालियों का पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं। मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 28 अप्रैल मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। आंधी-तूफान और बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल प्रदेशभर में लू का प्रकोप बना हुआ है।