{"_id":"64f1dfa5d9310ad08a036974","slug":"scooty-bike-collision-two-injured-including-female-councilor-badaun-news-c-123-1-bdn1001-3548-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सहसवान। पेट्रोल पंप से काम कर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज को हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी आनंद मोहन ने बताया कि उसका भाई देवेश कुमार बिल्सी में पेट्रोल पंप पर काम करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह काम करके बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसकी बाइक जब सहसवान-बिसौली मार्ग पर राफिया कॉलेज के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में देवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई आनंद की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद