फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Science exhibition displayed 149 model schools

विज्ञान प्रदर्शनी में 149 विद्यालयों मॉडल प्रदर्शित

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Science exhibition displayed 149 model schools
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रदर्शित - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
साक्षरता सप्ताह के समापन पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एमएलसी बनवारी सिंह यादव व डीआईओएस राकेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 
विज्ञापन

पूरे सप्ताह साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम विद्यालयों में कराए गए। शुक्रवार श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 149 विद्यालयों के बच्चों ने अपने मॉडलों को प्रस्तुत किया। इन विद्यालयों में 14 माध्यमिक और 135 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रदर्शनी में पहुंचे एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने हर एक मॉडल के स्टाल पर जाकर बच्चों से मॉडल के संबध में जानकारी ली, साथ ही और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस राकेश कुमार ने प्रदर्शनी में आए सभी विद्यालयों के बच्चों से कहा इस प्रदर्शनी का आयोजन जिले से सबसे बेहतर मॉडलों को चुनना है। जिसके  बाद चुने हुए मॉडलों को सरकार द्वारा मिलने वाली पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। चुने हुए मॉडल की घोषणा निर्धारित पैनल द्वारा की जाएगी। इस मौके पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.योगेश्वर सिंह, डॉ.संदीप भारती, दास कॉलेज के प्रवक्ता डा.प्रशांत कोहली, राजकीय महाविद्यालय की प्रवक्ता सारिका जैन, डॉ.अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed