{"_id":"57d2f9fc4f1c1bbb61317830","slug":"science-exhibition-displayed-149-model-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में 149 विद्यालयों मॉडल प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में 149 विद्यालयों मॉडल प्रदर्शित
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रदर्शित
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षरता सप्ताह के समापन पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एमएलसी बनवारी सिंह यादव व डीआईओएस राकेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
पूरे सप्ताह साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम विद्यालयों में कराए गए। शुक्रवार श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 149 विद्यालयों के बच्चों ने अपने मॉडलों को प्रस्तुत किया। इन विद्यालयों में 14 माध्यमिक और 135 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रदर्शनी में पहुंचे एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने हर एक मॉडल के स्टाल पर जाकर बच्चों से मॉडल के संबध में जानकारी ली, साथ ही और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस राकेश कुमार ने प्रदर्शनी में आए सभी विद्यालयों के बच्चों से कहा इस प्रदर्शनी का आयोजन जिले से सबसे बेहतर मॉडलों को चुनना है। जिसके बाद चुने हुए मॉडलों को सरकार द्वारा मिलने वाली पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। चुने हुए मॉडल की घोषणा निर्धारित पैनल द्वारा की जाएगी। इस मौके पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.योगेश्वर सिंह, डॉ.संदीप भारती, दास कॉलेज के प्रवक्ता डा.प्रशांत कोहली, राजकीय महाविद्यालय की प्रवक्ता सारिका जैन, डॉ.अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।