{"_id":"9ca7ceb7f1bccfd67427b2eca7436c53","slug":"scholarship-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग छात्रों के लिए आवेदन 31 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग छात्रों के लिए आवेदन 31 अगस्त तक
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को सूचित किया है कि विकलांग छात्रों को
प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति के आवेदन कराए जाएं।
आवेदन करने के लिए नेशनल-ई स्कालरशिप पोर्टल है। स्कालरशिप प्राप्त करने
के लिए छात्र के पास योग्यता और आयु सीमा का क्षेत्र तय किया गया है।
प्री-मैट्रिक के लिए 40 प्रतिशत विकलांगता और कम से कम 9 या 10वीं कक्षा
पास और माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक न हो। पोस्ट-मैट्रिक
के लिए 40 प्रतिशत विकलांगता और कम से कम 11 या 12वीं कक्षा पास और
माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो। टॉप क्लास के लिए
योजना के अंतर्गत किसी भी विषय से स्नातकोत्तर और माता-पिता की वार्षिक आय 6
लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कालरशिप के आवेदनों को सिर्फ ऑनलाइन
ही स्वीकार किया जाएगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।