{"_id":"6a8ca0954eeff6157e0a6483","slug":"scholarship-exam-today-one-thousand-students-to-participate-badaun-news-c-123-1-sbly1006-171512-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्रवृत्ति परीक्षा आज, एक हजार विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्रवृत्ति परीक्षा आज, एक हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तर पर छात्रवृत्ति परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विद्यालय के नवीन भवन कछला रोड सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कक्षा चार से 12 तक के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर दिया है। परीक्षा में विद्यार्थियों का चयन कक्षावार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से पांच श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन होगा। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहन धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करना है। संवाद