फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rakesh Tikait addressed the Mahapanchayat in Badaun

बदायूं में बोले राकेश टिकैत : किसानों की जमीन पर उद्योगपतियों का कब्जा कराना चाहती है सरकार

Tue, 21 Nov 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 12:13 AM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को बिसौली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों से कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए किसान ट्रैक्टर कमेटियां बनाएं। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait addressed the Mahapanchayat in Badaun
मंच पर राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की मंशा कृषि भूमि पर उद्योगपतियों का कब्जा कराने की है। अगर किसान अभी नहीं जागा तो आने वाले 25 वर्षों में देशभर में किसानों की 70 फीसदी भूमि पूंजीपतियों और व्यापारियों के कब्जे में होगी। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना होगा। किसानों का आह्वान किया कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए ट्रैक्टर कमेटियां बनाएं। किसान नेता ने सोमवार को बदायूं के बिसौली में रामलीला ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली में जब ट्रैक्टरों पर बैठकर चार लाख किसान धरनास्थल पर पहुंचे तो सरकार को झुकना पड़ा। आज किसानों को ट्रैक्टर कमेटियां बनाने की जरूरत है। किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि पर तंज कसते हुए कहा कि तेलंगाना में तो किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये मिलते हैं जबकि यहां छह हजार।
विज्ञापन


कहा, यहां रुपये कम हैं लेकिन सरकार इसका प्रचार बहुत करती है। उन्होंने एलान किया कि बिहार में मंडी खुलवाने के लिए दिसंबर से आंदोलन किया जाएगा। वहां किसानों की उपज औने-पौने दामों में खरीदी जाती है। भाकियू ने कश्मीर में फल उत्पादक किसानों के हित में आंदोलन किया। सरकार की मंशा किसानों की जमीन पर उद्योगपतियों का कब्जा कराने की है। ट्रैक्टर को 10 साल में बदलने का आदेश कर सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्गेनिक खेती पर दिया जोर
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को जागरूक करते हुए ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया। कहा, यह बात सही है कि डीएपी की किल्लत है लेकिन किसानों को भी डीएपी का उपयोग कम करने की जरूरत है। महापंचायत को राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामशंकर शंखधर, मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, बरेली के सतविंदर सिंह, मनोज चौधरी, संभल जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। 

'हिंदुओं के दो प्रकार- सनातनी और नारंगी'
महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने हिंदुओं के दो प्रकार बताए। कहा, अब सनातनी और नारंगी दो प्रकार के हिंदू हैं। सरकार पर तीखे प्रहार किए। पत्रकारों से ही सवाल दाग दिया कि आप कौन से हिंदू हो, सनातनी या नारंगी। जब पत्रकार ने एक भाकियू नेता की नारंगी पगड़ी की ओर इशारा किया तो टिकैत ने मुस्करा कर विषय बदल दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार घोषणापत्र में बिजली बिल माफ करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों के ट्यूबवेलों पर मीटर लगवती है। किसान की आय दोवुनी करने का सपना दिखाने वाली सरकार फसल की बुवाई के समय बीज और खाद उपलब्ध नही कराती है, तब उत्पादन कैसे बढ़ेगा। कैसे आय दोगुनी होगी। अब किसान के पास अपनी समस्याओं के निराकरण का सिर्फ एक ही रास्ता है आंदोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed