{"_id":"65e4bcd94fb03baa3a063162","slug":"scheduled-caste-groom-arrived-with-wedding-procession-in-a-carriage-police-had-to-provide-security-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114546-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बग्घी से बरात लेकर पहुंचा अनुसूचित जाति का दूल्हा, पुलिस को देनी पड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बग्घी से बरात लेकर पहुंचा अनुसूचित जाति का दूल्हा, पुलिस को देनी पड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
सहसवान। एक गांव में दो शादियां, दोनों बेटियों की... दोनों अनुसूचित जाति की। लेकिन, बरात भव्य होगी, दूल्हा बग्घी से आएगा। यही बात गांव के ऊंची जाति वाले परिवारों को नागवार गुजरी। गांव में वे संख्या में ज्यादा थे। ऐसे में अनुसूचित जाति के परिवार को बग्घी वाली बरात बुलाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दहशतजदा परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई तो पुलिस को सुरक्षा देनी पड़ी। एक बेटी की बरात रविवार को पहुंची और धूमधाम से शादी हुई। दूसरी की बरात छह मार्च को आएगी।
मामला कोतवाली क्षेत्र के चंदेसी गांव का है। यहां रमेश और वीरेश ने 21 फरवरी को एसडीएम से शिकायत की थी। उनका कहना था कि वह अनुसूचित जाति से हैं। तीन मार्च को रमेश की बेटी खुशबू की सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद से बरात आ रही थी जबकि छह मार्च को वीरेश की बेटी की शादी है। उनके परिवार में कई दिन से शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके बारे में गांव के अधिकतर लोगों को जानकारी है। उनके गांव में दूसरी जाति के लोग ज्यादा हैं। जब उन्हें पता चला कि वह अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से करेंगे तो उन्होंने बग्घी से बरात लाने पर जान से मारने की धमकी दी। 16 फरवरी को आरोपी उनके घर में घुस आए थे और उन्होंने धमकी दी थी। इसके अगले दिन एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने गांव के दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की थी। इस पर दूसरे पक्ष ने कहा था कि उन्हें कोई एतराज नहीं है। उनकी बेटी है, वह जैसे चाहे शादी करें।
इसको लेकर पुलिस-प्रशासन रविवार सुबह से ही अलर्ट हो गया। गांव में सुबह से ही नायब तहसीलदार अनंगराज, कानून-गो प्रेम शंकर, लेखपाल लालबहादुर और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोपहर के समय दूल्हा बग्घी से बरात लेकर पहुंचा। सभी बराती डांस करते हुए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। वहीं पर पुलिस की सुरक्षा में शादी से संबंधित सभी रस्में निभाई गईं। बरात चढ़ने के दौरान भी पुलिस आगे-पीछे तैनात रही। हालांकि शादी होने तक कोई विरोध जैसा मामला सामने नहीं आया। शाम को पुलिस की सुरक्षा में ही दुल्हन की विदाई हुई। उसके बाद पुलिस भी गांव से चली गई। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष ने असुरक्षा महसूस की थी, जिससे शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई।
विज्ञापन
छह फरवरी को गुन्नौर से आएगी बरात
- चंदेसी गांव में रविवार को रमेश की बेटी की शादी हो गई लेकिन अब वीरेश की बेटी की छह फरवरी को बरात आ रही है। उनकी बेटी की बरात गुन्नौर से आएगी। उसमें भी पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।
- इस संबंध में 21 फरवरी को शिकायत आई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया था। रविवार सुबह गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए। शांतिपूर्वक शादी हुई है। - प्रेमपाल सिंह, एसडीएम