{"_id":"584c0d504f1c1be35944b650","slug":"sbi-atm-turn-everything-else-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के एटीएम चालू, बाकी सब बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के एटीएम चालू, बाकी सब बंद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम चालू, बाकी सब बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार रुपये निकालने के लिए लग रहीं लंबी लाइन
नोटबंदी के बाद से जिले में अब भी लोगें को परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बैंकों में अवकाश होने की वजह से एटीएम के बाहर दो हजार रुपये निकालने के लिए लंबी लाइन लगीं नजर आईं। शहर में एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़कर अन्य बैंक शाखाओं के एटीएम बंद रहे। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक के एटीएम कैशलेस पड़े रहे। इससे एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी के एटीएम में रुपये निकाले जाते रहे। केवल दो हजार रुपये निकालने के एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी नजर आई। इससे लोगों को दो हजार रुपये निकालने के लिए करीब दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। एसबीआई टिकटगंज में स्थित ई-कॉर्नर में कैश खत्म होने पर लाइन में लगे लोगों ने जमकर हंगामा काटा।