फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saved the girl from the monkey, then became a beast himself

Budaun News: बच्ची को बंदर से बचाया, फिर खुद बन गया हैवान

Sun, 20 Oct 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 20 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Saved the girl from the monkey, then became a beast himself
बदायूं/बिल्सी। सात साल की उस मासूम को क्या पता था कि जिसने उसे बंदर से बचाया, वही उसकी आन और जान का दुश्मन बन जाएगा। शायद यही वजह रही कि बच्ची आरोपी जानेआलम के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए उसका हाथ पकड़कर चल पड़ी। उसी के मोहल्ले में रहने वाले जानेआलम ने वादा किया था कि वह उसे घर तक छोड़कर आएगा। हालांकि शराब के नशे में धुत जानेआलम उसे लोगों की नजरों से बचाते हुए एक खंडहर में ले गया। दुष्कर्म करने के बाद सिर पर पत्थर मारकर नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार रात को बच्ची का अर्धनग्न शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक लोगों ने बताया कि बच्ची दुकान से कुछ सामान लेकर लौट रही थी। उसके हाथ में सामान देखकर ही एक बंदर उस पर झपट पड़ा। वहां पर खड़े जानेआलम ने बंदर को भगाया। लोगों के मुताबिक उसने बच्ची से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। चूंकि जानेआलम और बच्ची एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, इसलिए उन लोगों ने भी बच्ची को उसके साथ जाने दिया। हालांकि वह बच्ची को लेकर खंडहर पहुंच गया। वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में जानेआलम बच्ची को ले जाते नजर आ गया। इसके बाद शनिवार तड़के पुलिस ने उसे उस समय मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

आरोपी को फांसी देने की उठी मांग, डेढ़ घंटे जाम रखी रोड
घटना से नाराज मोहल्ले के लोग और परिजन हाथों में तख्ती लेकर सड़क पर उतर आए। हत्यारोपी को फांसी देने की मांग करते हुए बिल्सी स्थित खैरी बस स्टैंड पहुंच गए। यहां डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। मुस्लिम समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि खंडहर के पास में रहने वाले एक युवक के यहां ही जानेआलम काम करता था। इसलिए उस पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो एक बार फिर भीड़ उग्र हो गई। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस, एडीएम वैभव शर्मा, एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे बंद हो गया सीसीटीवी कैमरा

खंडहर के पास में जो स्कूल है, उस पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने उस कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें हत्यारोपी बच्ची का हाथ पकड़कर खंडहर में ले जाता दिखाई दिया था। परिजनों का आरोप है कि उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया गया। बिल्सी पुलिस का कहना है कि इसकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed