{"_id":"62ec0f3b407f7c773d4b0d8c","slug":"savan-badaun-news-bly493527090","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम सोमवार को और मजबूत रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम सोमवार को और मजबूत रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
कांवड़ियों के रूट पर तिरंगा यात्रा निकालकर सुरक्षा का अहसास कराते एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन के अंतिम सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत रहेगी। कांवड़ियों के रूट पर तैनात पुलिस कर्मियों को अभी से अलर्ट कर दिया गया है। अंतिम सोमवार को कहीं भी विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर कहीं भी लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सावन का अंतिम सोमवार पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब तक वजीरगंज और गुलड़िया के अलावा कांवड़ियों के रूट पर कहीं भी विवाद होने की सूचना नहीं आई है। इससे पुलिस ने अंतिम सोमवार को चुनौती के रूप में लिया है। इससे पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों के रूट को चेक किया। उन्होंने कछला से लेकर उझानी और शहर के बाईपास पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि इस अंतिम सोमवार को कहीं भी लापरवाही नहीं होने पाए। इससे सभी पुलिस कर्मी अभी से अलर्ट हो जाएं।
बृहस्पतिवार को जिले में कांवड़ियों की ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। हालांकि दो-चार कांवड़िया दिन में गुजरते दिखाई दिए। इससे बृहस्पतिवार शाम जिले में रूट डायवर्जन लागू नहीं किया गया। अब शुक्रवार शाम जिले में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके लिए भी पुलिस से कहा गया है कि इस बार रूट डायवर्जन का पालन सख्ती से किया जाए। कहीं कोई अन्य वाहन कांवड़ियों के रूट पर नहीं आ सके। पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है।
विज्ञापन
-
नौ अगस्त तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अब नौ अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार रात ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि अग्रिम आदेशों तक यह डायवर्जन लागू रहेगा लेकिन सोमवार शाम उसे हटा दिया गया। अब नौ अगस्त तक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से यह डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
-
इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन
कादरचौक-कादरगंज होकर जाएंगे एटा-कासगंज के वाहन
एटा-कासगंज जाने वाले का रूट उझानी कछला होते हुए है लेकिन अब डायवर्जन के अनुसार रोडवेज बसें शहर में जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए निकल रहीं हैं लेकिन निजी वाहन और बड़े वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए जाएंगे।
-
शहर से होकर नहीं गुजरेंगे मुरादाबाद-चंदौसी के वाहन
मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ नहीं है। मुरादाबाद चंदौसी आने-जाने वाली रोडवेज बसें खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड जा रहीं हैं लेकिन बड़े वाहन बदायूं शहर से होते हुए दूसरे जिला नहीं जा रहे हैं। उन्हें बरेली जाने के लिए वजीरगंज आंवला होते गुजरना पड़ेगा। फर्रुखाबाद शाहजहांपुर जाने को बरेली की ओर फरीदपुर होते हुए जा सकते हैं। बाकी कासगंज एटा के लिए सहसवान गुन्नौर से जा सकते हैं।
-
दातागंज जैतीपुर होकर जाएंगे वाहन फर्रुखाबाद शाहजहांपुर
परिवहन निगम के अनुसार बदायूं से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर का आवागमन कम होता है। लेकिन निजी व बड़े वाहनों के लिए बरेली के फरीदपुर होते दातागंज, जैतीपुर से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जा सकते हैं।
-
आंवला-अलीगंज होकर बरेली जाएंगे वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे बंद होने से वाहनों के रूट आंवला-अलीगंज कर दिया गया है। इसके तहत रोडवेज बसें वजीरगंज, आंवला, अलीगंज, गैनी, लाल फाटक होकर जा रहीं हैं। बड़े वाहन भी इधर से जा रहे हैं। एटा-कासगंज के वाहन गुन्नौर सहसवान बिसौली वजीरगंज होकर आंवला की ओर पहुंचेंगे।
-
सावन के अंतिम सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है। कहीं भी लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इस सोमवार को भी जिले कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक निकलेगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी