फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saurabh selected for divisional hockey team; Shivam named as standby.

Budaun News: मंडलीय हॉकी टीम के ट्रायल में सौरभ का चयन, शिवम स्टैंड बाय में

Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Saurabh selected for divisional hockey team; Shivam named as standby.
मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन करती हॉकी के ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में मंडलीय हॉकी टीम के चयन के लिए बृहस्पतिवार को ट्रायल हुए। चयन ट्रायल में करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बदायूं के खिलाड़ी सौरभ का मंडलीय टीम में चयन हुआ है, जबकि शिवम को स्टैंड बाय में रखा गया है।
विज्ञापन

बदायूं से चयन होने पर जनपद में चयनित मंडलीय टीम अयोध्या में 6 सितंबर से 11 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जिले के सौरभ और शिवम के चयन के बाद हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर है। सौरभ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर चयन समिति ने उन्हें टीम में शामिल किया। सौरभ के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ा अधिकारी नाजिया बेगम और हॉकी कोच सैयद आबिद अली सहित सभी कोचों और खिलाड़ियों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed