फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sarga's brother turned out to be a killer of Sarvesh, was strangled to death by Khurpi

सगा भाई निकला सर्वेश का हत्यारोपी, खुरपी से की थी गला काटकर हत्या

Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sarga's brother turned out to be a killer of Sarvesh, was strangled to death by Khurpi
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरी में गला रेतकर सर्वेश की हत्या का आरोपी सगा भाई नन्हू निकला। उसे भाई पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का शक था। उसे डर था कि कहीं सर्वेश उसकी हत्या न कर दे। इससे उसने सोते समय सर्वेश पर खुरपी से हमला कर दिया और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा है। आला कत्ल खुरपी बरामद हो गई है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरी में राजगीर (30) सर्वेश की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। रात में उसके भाई नन्हू ने ही शोर मचाया था कि उसके भाई की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी है। उस रात नन्हू घर की छत पर सो रहा था। उसके साथ एक और भाई सो रहा था। जबकि सर्वेश से कुछ दूरी पर उसके पिता सो रहे थे। सर्वेश घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब तीन बजे नन्हू गेहूं काटने के लिए नीचे आया था। तभी उसने शोर मचाया था। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले जाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की थी। उस समय हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो रही थी और न ही कातिल का पता चल रहा था। इससे पुलिस ने पिता मुन्नालाल की तहरीर पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर सर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके लिए गांव में मुखबिर लगाए थे। दो दिन बाद पुलिस ने गांव जाकर परिवार वालों के बयान दर्ज किए। तब भी परिवार वाले हत्या की वजह नहीं बता पाए। चूंकि नन्हू परिवार में सबसे पहले उठा था। वह अपनी बातों में भी फंस रहा था। इससे पुलिस को उस पर शक हो रहा था। शुक्रवार शाम पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसे शक था कि सर्वेश के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उसे लग रहा था कि सर्वेश उसकी हत्या करना चाहता है। इससे उस रात उसे मौका मिला गया और उसने खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल की रात सर्वेश की उसके घर में ही बरामदे में सोते समय हत्या कर दी गई थी। लोगों ने किसी हत्यारे को भागते हुए या घर से निकलते हुए नहीं देखा था। इससे मामला संदिग्ध लग रहा था। माना जा रहा था कि किसी करीबी ने ही हत्या की है। नन्हू ने कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल खुरपी बरामद हो गई है। उसे जेल भेजा गया है।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed