फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saraf broke the lock of years old library and tried to take possession

Budaun News: सराफ ने सालों पुरानी लाइब्रेरी का तोड़ा ताला, कब्जे की कोशिश

Sat, 17 Aug 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Saraf broke the lock of years old library and tried to take possession
उझानी। नगर के घंटाघर चौराहे पर एक भवन के प्रथम तल पर स्थित लाइब्रेरी का ताला तोड़कर कब्जे की कोशिश की गई। संचालक के बेटे ने आरोपी के खिलाफ सामान गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

साहूकारा मोहल्ला निवासी उदित वार्ष्णेय उर्फ निक्की ने बताया कि घंटाघर चौराहे पर एक किराए के भवन के प्रथम तल पर दशकों से कृष्णा पब्लिक लाइब्रेरी संचालित है। पिता कौशल किशोर वार्ष्णेय के निधन के बाद निक्की ने उसे चलाने की जिम्मेदारी संभाल ली। काफी जर्जर अवस्था में होने के बाद भी भवन मालिक और लाइब्रेरी संचालक की ओर मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार सुबह एक सराफ मौके पर पहुंचे और लाइब्रेरी का ताला तोड़कर मजदूरों के जरिये तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर निक्की भी मौके पर पहुंच गए। सराफ ने भवन का बैनामा अपने नाम होना बताया। आरोप है कि जब बैनामा दिखाने को कहा गया तो सराफ समेत उनके साथ मौजूद दो- तीन लोगों ने गाली गलौज की। निक्की का आरोप है कि लाइब्रेरी से काफी सामान गायब कर दिया गया। उनकी तरफ से लाइब्रेरी के मुख्य दरवाजे पर अपना नया ताला डालकर पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से अभिलेख लाकर दिखाने को कहा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed