{"_id":"f5cdeb047c27639710c4b48ef053b2ae","slug":"santosh-gangwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही राष्ट्र की उन्नति का माध्यम: संतोष गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही राष्ट्र की उन्नति का माध्यम: संतोष गंगवार
दातागंज।
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक युग में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत बनती जा रही है। क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र की उन्नति का सशक्त माध्यम है। शिक्षित व्यक्ति ही परिवार और समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। हर व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास होते रहने चाहिए। यह विचार ढिलवारी गांव के निकट निर्माणाधीन रामपाल सिंह सत्यवती मेमोरियल डिग्री कॉलेज के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कपड़ा एवं जल संसाधन केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने रखे।
श्री गंगवार ने कहा कि ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के साधन नहीं है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलकर सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने भाजपा के छह माह के शासनकाल पर भी विचार रखे। कहा बदलाव आम आदमी महसूस कर रहा है। हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनाव में भाजपा को मिला जबरदस्त जनसमर्थन इसका प्रमाण है। श्री गंगवार ने प्रदेश सरकार पर तंज कसे। एमएलसी(स्नातक) जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा के अल्प शासनकाल में ही जो कामयाबी हासिल की है। उसकी ख्याति विदेशों तक फैली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेशों में हुए भव्य स्वागत इसका साक्षात उदाहरण हैं। सुशासन के बलबूल परचम लहराने का क्रम जारी है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल चल रहा है। केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर कार्य नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार के नेता जनता को लूटने में लगे हैं। इससे पूर्व कॉलेज का शिलान्यास किया गया।
समारोह में पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता समेत नेकपाल कश्यप, दीपमाला गोयल, दुर्विजय शाक्य आदि ने भी विचार रखे। दीनदयाल सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। वॉलीबाल प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, नंद किशोर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उद्योग लगाने की मांग रखी
दातागंज। समारोह के संचालक राजीव कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से क्षेत्र में उद्योग लगाने की मांग की। इसपर श्री गंगवार ने कहा कि उनके विभाग में विकास की काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही सांसद धर्मेंद्र कश्यप से इस बाबत वार्ता करेंगे।