Budaun News: एमपी के सांसी गैंग ने उड़ाए थे व्यापारी के पौने नौ लाख रुपये, पुलिस ने साढ़े पांच किए बरामद, लुटेरे फरार
20 जून को शहर के व्यापारी विनय कुमार अग्रवाल के नौकर से भारतीय स्टेट बैंक से दो लुटेरे आठ लाख 77 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। दोनों लुटेरों की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम लगी थी। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मध्य प्रदेश के सांसी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये बरामद कर लिए, लेकिन लुटेरे अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में भारतीय स्टेट बैंक से व्यापारी के पौने नौ लाख रुपये उड़ाने के मामले में मध्य प्रदेश के सांसी गैंग का हाथ निकला। एसओजी टीम ने मध्यप्रदेश जाकर उनमें से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, लेकिन गैंग के लुटेरे भागने में सफल रहे।
बीते 20 जून को शहर के व्यापारी विनय कुमार अग्रवाल के नौकर से भारतीय स्टेट बैंक से दो लुटेरे आठ लाख 77 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। दोनों लुटेरों की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया था। इसमें कोतवाली पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई लेकिन एसओजी टीम ने शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। टीम ने दिल्ली-सहसवान रोड और कछला-सोरो-कासगंज को जाने वाले रास्तों पर करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब कहीं जाकर लुटेरों के चेहरे स्पष्ट हुए। इस पर एसओजी ने जिले के तमाम थानों, दूसरे जिले और प्रदेशों में उनके फोटो पहुंचाए।
इससे टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। टीम को पता चला कि वह लुटेरे मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ स्थित थाना बोड़ा के हैं। इस पर टीम ने मध्य प्रदेश जाकर कड़िया गांव में दबिश दी। टीम ने वहां से पांच लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। उनके पास से बैंक पासबुक व वाउचर भी बरामद हुए। एसओजी टीम ने रुपये चोरी करने वालों के नाम कड़िया गांव के निखिल सांसी पुत्र करम उर्फ करमा और सूरती उर्फ निखित सांसी बताए हैं। इसमें एसओजी इंचार्ज धर्वेंद्र सिंह और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।
बैंकों को ही निशाना बनाते हैं सांसी जनजाति के लोग
पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ में थाना बोड़ा के गांव कड़िया में खानाबदोश आपराधिक जनजाति 'सांसी' के लोग रहते है। ये लोग पूरे देश के अलग-अलग शहरों में फैलकर बैंकों की मुख्य शाखाओ में जाते है। वहां बैंक खुलने के समय ही किसी व्यापारी, जिसके थैले में पैसे रहते है या बैंक का स्वयं का पैसा होता है, उसे निशाना बनाते हैं। इसके बाद ध्यान भटकाकर प्रोफेशनल तरीके से बैग चोरी करते है और बैंकों से बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से जल्द से जल्द जिले से बाहर भाग जाते हैं।