फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sankirtan'

संकीर्तन में श्याम भजनों पर झूमीं महिलाएं, पूजन कर बांटा प्रसाद

Mon, 15 Nov 2021 07:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
sankirtan'
उझानी में उमा लहरी के भजनों पर झूमतीं श्याम भक्त महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। खाटू नरेश श्याम बाबा के जयंती महोत्सव का सोमवार तड़के संकीर्तन के साथ समापन हो गया। शाम को शुरू संकीर्तन में श्याम बाबा के पूजन के बाद गायकों ने भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। आगरा के प्रखर लोहिया और जयपुर की उमा लहरी के भजनों पर महिलाएं भी झूम उठीं। श्याम दरबार में जुटे भक्तों ने जय-जयकार करते हुए सुबह प्रसाद पाया।
विज्ञापन

श्याम जयंती महोत्सव के तहत संकीर्तन कार्यक्रम रविवार रात आठ बजे शुरू हुआ। श्याम भक्त अजय कुमार मित्तल ने पूजन कराया। हवन में आहुतियों के बाद गायकों ने भजन सुनाने शुरू किए तो हरेक भक्त श्याममय हो गया। जयपुर की उमा लहरी ने सुनाया कि ‘मेरी सुन लो श्याम प्यारे बैठी हूं तुम्हें मनाने’, ‘बैठीं हू दर पे आके बिगड़ी तू बना दे’। लहरी के अन्य भजनों ने भी भक्तों को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

आगरा के प्रखर लोहिया ने सुनाया- ऊपर वाला सब देख रहा है, लालच में घिरा प्राणी अपनी सेक रहा है। इसके अलावा कासगंज के विश्वजीत सक्सेना और नगर निवासी मयंक गुप्ता ने भी तीन-चार भजन सुनाए। सोमवार तड़के श्याम आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं में धीरज मित्तल, अमित मित्तल, अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, राघवेंद्र वर्मा, मोहन वार्ष्णेय, सुनील सचदेवा, अनिल तुलस्यान, गिरीश बाबू वार्ष्णेय, अजय गर्ग, विवेक वार्ष्णेय, अवधेश गोयल और आलोक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चले आओ खाटू धाम.. मिलेगा सहारा
हारे के सहारा कहे जाने वाले श्याम बाबा के संकीर्तन में गायकों मेें मयंक गुप्ता ने खाटू नरेश के धाम की महत्ता के बारे में समझाया। महाभारत काल का वृतांत सुनाते हुए उन्होंने खाटू नरेश श्याम बाबा के प्रति भक्तों में अटूट आस्था का भी जिक्र किया। कहा- श्याम प्रभु हरेक भक्त की पुकार सुनते हैं। सच्चे मन से जो भी अरदास की जाए, वह पूर्ण होती है। संकीर्तन में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और कासगंज जिले के भक्तों ने श्याम दरबार के सामने मत्था टेक कर खाटू नरेश से सहारा मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed