फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanjeev Sahu of Badaun will be honored with MSME award

Budaun News: बदायूं के संजीव साहू होंगे एमएसएमई पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 29 Mar 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Sahu of Badaun will be honored with MSME award
28-बीडीएन-02-संजीव साहू। संवाद
बदायूं/उझानी। एमएसएमई पुरस्कार योजना के तहत जिले के उद्यमी संजीव साहू को सम्मानित किया जाएगा। उनकी कंपनी को मध्यम उद्योग श्रेणी के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 31 मार्च को लखनऊ में लोक भवन सभागार में होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि के प्रादेशिक पुरस्कार के लिए सूची जारी कर दी गई है। इसमें मध्यम श्रेणी के लिए उझानी की कंपनी रेडियल नेचुरल एरोमेटिक्स को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की कॉन्टिनेंटल होम फर्निशिंग कंपनी है।
विज्ञापन

उद्यमी संजीव साहू ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले 25 सालों से मैंथा ऑयल व क्रिस्टल आदि एक्सपोर्ट करने का काम कर रही है। 31 मार्च को लोकभवन सभागार में शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके लिए उन्हें बुलावा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा सौ से ज्यादा लोगों को दे रहे रोजगार
उझानी के पारवाला रसूला निवासी संजीव साहू का पुश्तैनी कारोबार बर्तनों का था। उनके सबसे बड़े भाई संजय साहू आज भी यह कारोबार संभाले हैं, जबकि उनसे छोटे सुशील मैंथा फैक्टरी का काम देखते हैं। वह बताते हैं कि करीब 25 साल पहले उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा था। किसानों के भरोसे और गुणवत्ता की बदोलत उन्हें इस कारोबार में पहचान मिली। आज बदायूं समेत कासगंज, एटा समेत करीब दौ सौ किमी के दायरे में आने वाले किसान उनसे जुड़े हैं। करीब नौ एकड़ में फैली फैक्टरी में लगभग सवा सौ लोग काम करते हैं।


बरेली के तीन उद्यमी भी होंगे सम्मानित
- लखनऊ में 31 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में बदायूं की कंपनी के अलावा सूक्ष्म, लघु उद्यमियों के लिए विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के लिए अपोलो फर्नीचर हाउस बरेली, शिक्षा के क्षेत्र में उद्यमी विशिष्ट पुरस्कार के लिए माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल व होटल एवं कैटरिंग के क्षेत्र में आरएमएस होटल्स एंड रिजोर्ट्स का चयन हुआ है। मंडल से इन्हीं चार लोगों के नाम लखनऊ से जारी सूची में हैं।

एमएसएमई पुरस्कार के लिए जिले से रेडियल नेचुरल एरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित उद्यमी को सरकार 50 हजार का नकद पुरस्कार और मेडल देगी। अन्य उद्यमियों को भी इससे प्रोत्साहित होकर काम करने की आवश्यकता है। - दुर्गेश कुमार, उद्योग उपायुक्त

जिले में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के इस उपलब्धि के लिए संबंधित इकाई बधाई की पात्र है। उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए जिस सहयोग की आवश्यकता होगी वह उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।- मनोज कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed