फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sanjeev elected as president

संजीव बने प्राथमिक शिक्षक  संघ के ब्लाक अध्यक्ष

Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
sanjeev elected as president
संजीव बने प्राथमिक शिक्षक  संघ के ब्लाक अध्यक्ष 
जगत ब्लाक क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। इसमें संजीव शर्मा ने 43 वोटों अधिक पाकर अपनी प्रतिद्वंदी को हराते हुए जीत दर्ज की। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र पर सुबह से ही समर्थकों व मतदाता शिक्षकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह करीब नौ बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 11 बजे तक चली। साढ़े 11 बजे से मतदान शुरू होकर साढ़े तीन बजे चला। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। साढ़े चार बजे चुनाव अधिकारी सलमान खान और ज्ञान सिंह ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार शर्मा को 222 वोट मिले। जबकि सीमा यादव को 173 और भारत सिंह को 34 वोट ही मिले। संजीव शर्मा ने 43 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि मंत्री पद पर मोहम्मद आफाक को 283 और अमित यादव को 125 वोट मिले। मोहम्मद आफाक ने 158 वोट से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मोरध्वज को 256 और मीरा देवी को 153 वोट मिले। मोरध्वज ने 103 मतों से कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने गले मिलकर सभी को जीत की बधाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन

बता दें कि ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार शर्मा, भारत सिंह और सीमा यादव मैदान में थे। जबकि मंत्री पद के लिए मोहम्मद आफाक अहमद और अमित यादव ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोरध्वज और मीरा देवी ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed