फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanitation worker tried to commit suicide by drinking anti-larvae medicine, admitted

Budaun News: सफाई कर्मचारी ने एंटी लार्वा दवा पीकर की आत्महत्या की कोशिश, भर्ती

Sun, 04 May 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker tried to commit suicide by drinking anti-larvae medicine, admitted
बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती सफाई कर्मी सतीश चंद्र। स्रोत-वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
दबतोरी। सफाई कर्मचारी ने प्रधान व सचिव की लापरवाही व ग्रामीणों के ताने से तंग आकर एंटी लार्वा दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में उसको बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आसफपुर विकास खंड़ के गांव दौलतपुर के रहने वाले सतीश चंद्र गांव में ही सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि गांव से निकलने वाले कूड़े को वह सिर पर रखकर फेकते हैं। गांव के लोग उसको हर रोज ताने देते हैं। प्रधान व सचिव से कई बार कूड़ा उठाने वाली ठेली खरीदने को कहा, लेकिन नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में बरात आनी थी तो मोहल्ले में सतीश सफाई करने के बाद सिर से कूड़ा लेकर जा रहा थे। इस दौरान कूड़ा गिर गया तो गांव के लोगों ने उसको बुरा भला बोल दिया। प्रधान व सचिव से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे आहत होकर सतीश ने एंटी लार्वा के छिड़काव की दवा पी ली। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसको इलाज के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल लाए और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने अस्पताल पहुंचकर उसका हाल चाल जाना। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारी की समस्या को जिला स्तरीय अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन उसे हल नहीं किया गया। गांव वालों के ताने व प्रधान व सचिव की कार्यप्रणाली से तंग आकर कर्मचारी ने आत्मघाती कदम उठाया है।


कोट,
- मामला संज्ञान में आया है। उसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रधान स्तर से कूड़ा निस्तारण के उपकरणों को खरीदने की जिम्मेदारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कर्मचारी की हालत में सुधार है। - यावर अब्बास, डीपीआरओ बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed