{"_id":"583305364f1c1b5701b3a283","slug":"sangeeta-got-first-rank-in-100-200-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"100, 200 मीटर में संगीता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100, 200 मीटर में संगीता प्रथम
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
100, 200 मीटर में संगीता प्रथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन इनडोर व आउटडोर गेम्स हुए। खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। फर्राटा दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की संगीता ने प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिता का आगाज दौड़ से हुआ। 100, 200, 400 मीटर दौड़ में क्रमश: बीए द्वितीय वर्ष की संगीता, जीनत बानों प्रथम रहीं। वहीं छात्र वर्ग में अनिल साहू और संजीव ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में बीकॉम द्वितीय वर्ष की चांदनी आगे रही। गोला फेक में भावना आजाद ने प्रथम स्थान पाया। इसी प्रकार छात्रों में ज्वैलिन में सनोज, डिस्कस थ्रो में सर्वराज, गोला फेंक में सर्वराज ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में ज्योति वर्मा, मनुप्रभा, भावना आजाद, जयलता, ज्योति सिंह, उमा यादव, अनिल साहू, सोनू, विकास, विमल, सत्यवीर, कौशलेंद्र सिंह, विमल कुमार का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे पूर्व क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण कर किया। विशिष्ठ अतिथि सहायक कोषाधिकारी राजेश कुमार सक्सेना भी साथ रहे। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया गया। मार्च पास्ट मशाल के साथ हुई। जिसका नेतृत्व गत वर्ष के चैंपियन रहे भावना आजाद व संजीव राजपूत ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। साथ ही अंदर छुपी प्रतिभा को भी दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल को महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्षता डॉ. पीके वार्ष्णेय ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल व क्रीड़ा सचिव डॉ. दिनेश ने किया।