{"_id":"61e07a6d8a01c100543b8bd3","slug":"samvaad-badaun-news-bly4724531145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर करें मतदान, दूसरों को भी जागरूक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर करें मतदान, दूसरों को भी जागरूक करें
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में हुए संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। चुनाव के माहौल में अमर उजाला टीम ने राजकीय डिग्री कॉलेज में युवा वर्ग से संवाद किया। यहां मुख्य विषय मतदान रहा। युवाओं ने मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। साथ ही मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। कहा कि लोगों से कहेंगे कि वह अफवाहों पर गौर न करें। सोशल मीडिया पर आए मेसेज को सोच समझकर ही आगे बढ़ाएं। चुनाव में मत का सही उपयोग करके सही उम्मीदवार का चुनाव करना हमारा कर्तव्य है। लोकतंत्र में हमें मतदान करने का अधिकार मिला है इसलिए हमें अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
-
अपने क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ऐसे मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उनको भी प्रेरित करेंगे ताकि वह अपने मत का प्रयोग करें, क्योंकि मतदान करना हमारा अधिकार है। हम लोग अपने अधिकार से वंचित नहीं रह सकते हैं।
- विनीता
-
लालच या प्रलोभन मतदाताओं को प्रभावित करता है। ऐसे में लोगों को अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। किसी के बहकावे में, लालच में आकर या छोटे-मोटे उद्देश्यों को लेकर अपने मत का गलत प्रयोग न करें। क्योंकि निजी स्वार्थ की वजह से पांच साल पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
- रीना
-
कोई भी व्यक्ति क्रोध या आवेश में आकर मतदान न करे। हमें निष्पक्ष होकर अपने विवेक से काम लेना चाहिए। किसी के कहने में आकर यूं ही किसी के पक्ष में मतदान न करें। एक बार मतदान करने के बाद पांच साल इंतजार करना होगा।
- रागिनी
-
प्रजातंत्र में किसी भी निर्वाचन में सभी को मतदान करने का समान अधिकार प्राप्त है। इसलिए लोकतंत्र की परंपरा की मर्यादा को बचाने के लिए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सोशल मीडिया पर आए मेसेज को भी सोच समझकर आगे बढ़ाना चाहिए।
- सोनम