{"_id":"67f1832f85af5da2bc0be1df","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-dm-reprimanded-the-lekhpal-who-arrived-without-records-badaun-news-c-123-1-sbly1018-136968-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : बिना अभिलेख पहुंचे लेखपाल तो डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : बिना अभिलेख पहुंचे लेखपाल तो डीएम ने लगाई फटकार
Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लोगों की समस्या सुनने व उनका निस्तारण करने के लिए डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सुबह दस बजे शिकायतें आने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर दो बजे तक चलता रहा। इस दौरान 45 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एक शिकायत आई कि लेखपाल उनकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। डीएम ने लेखपाल को तलब कर लिया। लेखपाल से जमीन से संबंधित नक्शा दिखाने को कहा तो लेखपाल दिखा नहीं पाए। लेखपाल ने जैसे ही कहा कि अभिलेख घर पर रह गए हैं, तो डीएम ने फटकार लगाते हुए तत्काल अभिलेख लाने के निर्देश दिए।
लेखपाल घर से अभिलेख लेकर आए और नक्शा दिखाकर महिला की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। दूसरी शिकायत गांव कुढ़ा कुटिया सुल्तानपुर निवासी सुरेश सक्सेना ने की। कहा कि 20 नवंबर को उन्होंने अक्तूबर तक का बिजली का पूरा बिल जमा कर दिया था। इसकी रसीद भी उसके पास है। नवंबर का बिल जमा करने गए तो बिल में 12500 का बकाया बताया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बिल सही करने के लिए बिजली के अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए ,मगर बिल ठीक होना तो दूर मार्च का जो बिल आया है वह 40 हजार रुपये का है। बताया कि उनका छोटा सा घर है, जिसमें दो बल्ब और एक पंखा ही लगा हुआ है।
इसी तरह कर्मवीर सिंह ने शिकायत की है कि जयप्रकाश बालिका विद्यालय समरेर में आउटसोर्सिंग पर नौकरी कर रहा था। बिना किसी आरोप के छह फरवरी 2024 को उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी से दो हजार की वसूली की जाती है। उन्होंने नहीं दिए, इसलिए निकाल दिया गया।
उन्होंने जांच कर कार्रवाई की गुहार डीएम से लगाई है। इसी तरह दातागंज क्षेत्र के गांव कमा निवसी केशव कुमार सिंह ने दिए शिकायती पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत की जमीन गलत तरह से लोगों को आवंटित कर दी गई है। पात्र भटक रहे हैं और अमीरों को लाभ दिया गया है।
गांव सलेमपुर की निवासी मिथिला पत्नी प्रेमपाल ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास मात्र ढाई बीघा जमीन है, उस पर उन्होंने गेहूं बोया, लेकिन फसल दबंगों ने काट ली है। उन्होंने न्याय की गुहार संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई है।
फोटो-17
27 शिकायतीपत्र पर तीन का मौके पर निस्तारण
बिल्सी। तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रिपुदमन सिंह ने जनता की शिकायतों काे सुना। इस दौरान यहां 27 शिकायतीपत्र प्राप्त हुए, जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निराकरण हो सका। शेष सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए निराकरण के लिए प्रेषित कर दी गईं। संवाद