फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sameer drown into kachla gangaghat while immerse her grandmother ashes

इस घाट पर महीने भर में बह चुके 16 लोग: दादी की अस्थियां विसर्जन करने गया समीर गंगा में बहा, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 11 Jul 2022 06:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 06:53 PM IST
सार

महीना भर में गंगाघाट पर राजस्थान, एटा, हाथरस और कासगंज निवासी 16 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया भी जा चुका है।

विज्ञापन
sameer drown into kachla gangaghat while immerse her grandmother ashes
कछला घाट पर समीर के बहने के बाद बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादी की अस्थियां विसर्जन के करने के लिए परिवार के साथ कछला गंगाघाट पर आया राजस्थान के दौसा जिले का निवासी समीर डुबकी लगाते समय गंगा में बह गया। परिवार के लोगों ने पहले तो खुद ही खोजबीन शुरू कर दी लेकिन सुराग नहीं लगने पर गोताखोरों को बुला लिया गया।

विज्ञापन


कछला घाट पर हादसा पुल के पास हुआ। दौसा जिले के गांव बांदीकुई निवासी राजेश कुमार की बुजुर्ग मां का पिछले महीना निधन हो गया था। उनकी अस्थियां विसर्जन के लिए राजेश के परिवार के एक दर्जन से अधिक सदस्य सोमवार को घाट पर आए। 
विज्ञापन


परिवार की महिलाओं के साथ कुछ लोग स्नान करने के लिए गंगा में गहराई तक चले गए। उसी दौरान राजेश का 17 वर्षीय बेटा समीर आगे बढ़ गया। वह बहने लगा तो परिवार की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राजेश का एक परिजन उसे खोजने के लिए आगे बढ़ा तो उसे गोता लग गया। इसके बाद घाट पर मौजूद दुकानदारों ने गोताखोर ओमकार को फोन कर बुला लिया। ओमकार के साथ दो-तीन अन्य गोताखोरों ने समीर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार प्रेमपाल ने बताया कि गंगा नहाते समय राजेश के परिवार के दो लोग संकेतक के आगे बढ़ गए थे। उन्हीं के साथ समीर भी था। बता दें कि महीना भर में गंगाघाट पर राजस्थान, एटा, हाथरस और कासगंज निवासी 16 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed