{"_id":"6a89eba92922cb3b580339fc","slug":"chandausi-won-the-bilsi-night-cricket-league-title-badaun-news-c-123-1-sbly1006-171374-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चंदौसी ने जीता बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चंदौसी ने जीता बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का खिताब
Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते दीपक चौहान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में मनोकामना स्कूल के सामने मैदान पर आयोजित बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की रात चंदौसी और रियाज क्लब बिल्सी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चंदौसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रियाज बिल्सी को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
रियाज बिल्सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। छह ओवर के मुकाबले में टीम सभी विकेट खोकर 32 रन ही बना सकी। रैना ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। चंदौसी की ओर से जुनैद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी की टीम ने 5.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। जुनैद ने 18 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि बॉबी ने 12 रन बनाए। रियाज बिल्सी की ओर से उमरी और गोलू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जुनैद को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 3100 रुपये की नकद राशि दी गई।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दीपक चौहान ने विजेता चंदौसी टीम को ट्रॉफी और 25 हजार रुपये तथा उपविजेता रियाज बिल्सी टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नीतीश माहेश्वरी, जियाउल हक, सत्तर हुसैन, अनीश अंसारी, राघव अंसारी, जरीफ मलिक मौजूद रहे।