फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drug Inspector summoned, Assistant Commissioner sought answer

Budaun News: ड्रग इंस्पेक्टर तलब, सहायक आयुक्त ने मांगा जवाब

Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drug Inspector summoned, Assistant Commissioner sought answer
बदायूं। कादरचौक में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद सहायक आयुक्त (औषधि) ने उन्हें तलब किया है। सहायक आयुक्त ने पूरे मामले में ड्रग इंस्पेक्टर से जवाब मांगा है। कार्रवाई के दौरान साथ गए सेवानिवृत्त कर्मचारी का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव जोरी नगला में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालित होता मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने वहां दवाइयों और रजिस्टर आदि चेक किया। चर्चा है कि ड्रग इंस्पेक्टर अपने साथ एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी लेकर गए थे, जिसकी ओर से रुपये का लेनदेन किया गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली संदीप कुमार ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को तलब कर जवाब मांगा है। साथ ही छापेमारी के दौरान की गई कार्रवाई व उनके साथ गए सेवानिवृत्त कर्मचारी की भी जानकारी मांगी है। विभागीय स्तर पर अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता और रुपये लिए जाने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद हो सकेगी। इधर, सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली संदीप कुमार ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर से जवाब मांगा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed