फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Councilors staged a sit-in protest demanding the cancellation of the Kachla Ghat contract.

Budaun News: कछला घाट के ठेका को निरस्त कराने की मांग, सभासदों ने दिया धरना

Sun, 23 Aug 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Councilors staged a sit-in protest demanding the cancellation of the Kachla Ghat contract.
बदायूं। कछला गंगा घाट पर हुए ठेके को निरस्त कराने की मांग को लेकर शनिवार की देर शाम सभासदों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। सभासदों का कहना है कि बिना सहमति के ही यह ठेका कर दिया है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने वाले सभासदों में सुनील चौहान, जुनेआलम, ममता सागर, राजेश, रीता श्रीवास्तव, राजकुमार कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, वीरेंद्र शाक्य, डोली कश्यप, प्रवीण सूर्यवंशी, कमलेश कुमारी और लक्ष्मण कश्यप ने आरोप लगाया है कि कछला में जो काम कराए जा रहे हैं। उन कामों के संबंध में सभासदों से कोई सहमति नहीं ली जा रही है। सभासदों ने इसे गलत बताया। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक जो भी कार्य हुए हैं, उसमें किसी भी सभासद का कोई भी हस्ताक्षर नहीं कराए गए। बता दें कि कछला गंगा घाट पर सावन महीने में हो रहे अधिक खर्च को लेकर नगर पंचायत ने गंगा घाट का 11 लाख रुपये का ठेका 13 अगस्त को दिया था, जिसमें नगर पंचायत कछला के नामित सहित सभी सभासद इसे निरस्त कराने की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे थे। इधर, चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने बताया कि सभासद नगर पंचायत कार्यालय में आए थे, जो वापस चले गए हैं। सभासद की जो मांगें है। वह आकर बताएं, उस संबंध में बैठकर बात होगी। तभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed