फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samadhan divas

बिजली पर नहीं मिला समाधान तो धरने पर बैठ गए किसान

Mon, 05 Sep 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
बिजली कटौती के विरोध में दातागंज तहसील में धरना पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। धान के सीजन में बिजली कटौती ने किसानों को परेशान कर दिया है। ऐसे में किसान सड़कों पर आने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को तो समाधान दिवस में किसान बिजली कटौती के विरोध में तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा समस्या विद्युत वितरण खंड द्वितीय दातागंज में है। दातागंज तहसील को जिले की धान बेल्ट के रूप में भी जाना जाता है। यहां फसलों की सिंचाई पूरी तरह से नलकूपों पर निर्भर है। इस बार बारिश भी अच्छी नहीं हुई और बिजली कटौती, लो वोल्टेज के कारण नलकूप भी नहीं चल रहे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले समरेर, दातागंज ककराला, अलापुर, उसावां में लगातार किसान बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन और बिजली उपकेंद्रों का घेराव कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। शनिवार को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत लेकर अंगदपुर, रायपुर, धीरपुर, कुढ़े, पुठिया आदि गांवों के किसान समाधान दिवस में दातागंज तहसील मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों के सामने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायत रखी। यहां ठोस आश्वासन नहीं मिला तो तमाम किसान समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। एसडीएम रामशिरोमणि ने किसानों को समझाया और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान घरों को लौटे। इस दौरान मुनेंद्र, जयवीर, पुष्पेंद्र, जगतपाल, राकेश, मुन्ना लाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कुछ इलाकों में ओवर लोडिंग की समस्या है। द्वितीय खंड में नौ बिजली उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। किसानों और आम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती या लो वोल्टेज की समस्या का सामना न करना पड़े इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। हमारे पास जो भी संसाधन हैं उनका पूरा उपयोग किया जा रहा है। किसानों की जो भी शिकायत है उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।
-आरएन वर्मा, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय
-
अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर डीएम नाराज
बदायूं/ सहसवान। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एलडीएम और जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 53 शिकायतें आईं।
डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसडीएम विजय कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
-
एसडीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उघैती शर्की निवासी जयकेश कुमार ने डीएम से शिकायत की। उनका कहना था कि उनकी जमीन पर न्यायालय में केस चल रहा था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद 12 नवंबर 2021 कोर्ट ने लेखपाल को जगह का बंटवारा करने के निर्देश दिए, लेकिन लेखपाल द्वारा इसके लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई। लेखपाल को सात हजार रुपये दे दिए थे। इसकी ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग 26 जून 2022 को एसडीएम बिल्सी को दी थी, पर आज तक भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी धनराशि वापस दिलाई गई। इस पर डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए।
-
सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवास डॉ. कैलाश ने जमीन संबंधित शिकायत की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी ने रास्ता नहीं छोड़ा है। इसकी वजह से परेशानी होती है। डीएम से जांच कर वहां पर रास्ता निकलवाने की मांग की। डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अक्सर चकमार्ग पर दोबारा अवैध कब्जा करने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इसका अधिकारी निस्तारण करें। ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर लेखपाल की पैमाइश के बाद तुरंत प्रभाव से चकमार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। इसके लिए बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी को कार्य करने के लिए निर्देशित करें।

-
बिल्सी में एडीएम ने मोर्चा संभाला
बिल्सी। एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने बिल्सी में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां 102 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनन्द, बीईओ अशोक कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed