{"_id":"64e912dafd3620a50b0c41b9","slug":"salesman-returning-after-selling-goods-died-in-nandgaon-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3147-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नंदगांव में सामान बेचकर लौट रहे सेल्समैन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नंदगांव में सामान बेचकर लौट रहे सेल्समैन की गई जान
Sat, 26 Aug 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
सेल्समैन रहीश अहमद की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नंदगांव में परचून की दुकान का सामान बेचने आए सेल्समैन रहीश अहमद उर्फ लल्ला (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव से लौटते समय एक चारपाई पर लेट गए थे। वहीं लेटे-लेटे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उनका शव घर ले गए हैं।
बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंजरिया अंसारी निवासी रहीश अहमद परचून का सामान बेचते थे। वह कुंवरगांव इलाके के कई गांव में दुकानों पर आकर सामान सप्लाई करते थे। शुक्रवार सुबह रहीश अहमद गांव नंदगांव में सामान बेचने आए थे। लौटते समय गांव के बाहर एक ट्यूबवेल किनारे पहुंचते ही अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा।
उन्होंने अपनी मोपेड वहीं खड़ी की और ट्यूबवेल पर पड़ी चारपाई पर लेट गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के तलाशी लेने पर उनकी जेब से आधार कार्ड आदि निकला।
विज्ञापन
इससे पुलिस वालों ने परिवार वालों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद परिवार वाले भी वहां पहुंच गए, लेकिन उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन उसका शव अपने घर ले गए। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सेल्समैन की साधारण मौत हुई है।