{"_id":"6581e3fcd9926e5b7a07e0f4","slug":"salesman-beaten-for-refusing-to-give-liquor-on-loan-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-10021-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उधार में शराब देने से मना करने पर सेल्समैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उधार में शराब देने से मना करने पर सेल्समैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उझानी। अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार में शराब देने से इन्कार करने पर गुस्साए युवकों ने सेल्समैन रंजीत सोलंकी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव को आए युवक को भी नहीं बख्शा। जब तक पुलिस पहुंची हमलावर भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना सोमवार रात करीब नौ बजे बरी वाले बाइपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुई। सेल्समैन मोहल्ला गौतमपुरी निवासी रंजीत सोलंकी ने बताया कि अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी शिवम राठौर शराब लेने दुकान पर आया। उसने उधार में शराब के दो क्वाटर देने को कहा। उसने इन्कार किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया।
शिवम समेत सात-आठ युवक उस पर टूट पड़े। हमले में वह घायल हो गया। सेल्समैन का आरोप है कि युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। बचाने आए साथी सेल्समैन अजय गुप्ता को भी पीट दिया।
विज्ञापन
माहौल बिगड़ता देख पड़ोस के दुकानदार ने कोतवाली फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देख आरोपी खिसक गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत की तहरीर पर दुकान में घुसकर मारपीट करने पर शिवम के अलावा उसके मोहल्ले के विक्की शर्मा, सुमित, देव शाक्य और विजय उर्फ बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना दरोगा राहुल पुंडीर को सौंप दी गई है। घायल सेल्समैन का मेडिकल भी कराया गया है।