फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salary of 92 sanitation workers of Kadar Chowk block stopped

कादरचौक ब्लॉक के 92 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका

Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salary of 92 sanitation workers of Kadar Chowk block stopped
कादरचौक (बदायूं)। सफाई कर्मचारी के फर्जी आय प्रमाण बनवाने और राशन कार्ड को आवेदन करने से ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई है। एडीओ पंचायत शिवकुमार ने ब्लॉक के 92 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। उनसे कहा गया कि वह पहले यह शपथ पत्र दें कि उनके नाम राशन कार्ड नहीं बना है, तब उनका वेतन निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार ने लेखपाल से चार हजार रुपये मासिक आय का प्रमाण पत्र बनवाकर अपनी पत्नी रेखा के नाम राशन कार्ड को आवेदन किया था। जब यह आवेदन एडीओ पंचायत शिवकुमार के पास पहुंचा और उन्होंने प्रपत्रों की जांच की तो वह हैरान रह गए। उन्होंने आवेदन को वहीं निरस्त कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें लेखपाल ने सरकारी कर्मचारी का चार हजार रुपये मासिक आय का प्रमाण पत्र कैसे जारी कर दिया। इसका जांच तहसील से शुरू कर दी गई लेकिन इसके अलावा ब्लॉक में तैनात अन्य सफाई कर्मचारियों ने तो ऐसा नहीं किया है। इसकी ब्लॉक स्तर से जांच शुरू हो गई है। बताते हैं कि ब्लॉक क्षेत्र में 92 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। एडीओ पंचायत शिवकुमार ने सभी को निर्देश दिया है कि वह अपना-अपना यह शपथपत्र दें कि उनके नाम या पत्नी के नाम राशन कार्ड नहीं है। उनके शपथ पत्र देने तक सभी का वेतन रोक दिया गया है। राशन कार्ड न होने पर ही उनका वेतन निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- ब्लॉक में 92 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। प्रमोद की तरह किसी और सफाई कर्मचारी ने राशन कार्ड नहीं बनवा लिया है, इसकी जांच की जा रही है। उनसे कहा गया कि वे पहले शपथ पत्र दें, तभी उनका वेतन निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed