फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sajid and Javed had murdered both the brothers.

Budaun News: साजिद और जावेद ने की थी दोनों भाइयों की हत्या

Tue, 11 Jun 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Sajid and Javed had murdered both the brothers.
हत्यारोपी जावेद।
बदायूं। शहर की बाबा कॉलोनी में आयुष और आहान की 19 मार्च को हत्या की गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में अब तक कई तरह के सवाल उठ रहे थे। एक सवाल यह भी था कि हत्या केवल साजिद ने की थी या फिर दोनों भाई थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में पेश की तो स्पष्ट हो गया कि दोनों बच्चों की हत्या किसी एक ने नहीं बल्कि दोनों आरोपी भाइयों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन

चार्जशीट के मुताबिक दोनों आरोपी उधार में पांच हजार रुपये मांगने के बहाने से अपने सैलून के सामने स्थित विनोद कुमार के घर में घुसे थे। जब विनोद की पत्नी संगीता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन

हत्याकांड की विवेचना के दौरान पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बच्चों के पिता विनोद कुमार, मां संगीता, दादी मुन्नी देवी और पीयूष समेत 21 लोगों के बयान दर्ज किए। बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि साजिद और जावेद रुपये मांगने के बहाने घर में घुसे थे। रुपये न देने पर दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसे ही मुख्य साक्ष्य माना है। आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन से उनका घटनास्थल पर होना पुष्ट हुआ। आरोपियों के खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद किए। हत्या में प्रयुक्त में चाकू मिल गया है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग में घटनास्थल की ओर उनके जाने की पुष्टि भी हुई है। इन साक्ष्यों और बयानों को समेटते हुए पुलिस ने विवेचना की। इस मामले की पुलिस ने 72 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। दो दिन पहले उसे विधिक राय के लिए भेजा गया था। विधिक राय मिलने पर उसे सोमवार को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।

यह था घटनाक्रम
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च 2024 की शाम करीब सात बजे 12 वर्षीय आयुष और उसके छह वर्षीय भाई आहान उर्फ हनी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या घर की दूसरी मंजिल की छत पर हुई थी। उस दौरान घर में बड़ा भाई आयुष, छोटा भाई आहान उर्फ हनी, मझला भाई पीयूष और उनकी मां संगीता, दादी मुन्नी देवी मौजूद थीं।
दादी ने पुलिस को बताया कि घर के सामने बाल काटने की दुकान चलाने वाले साजिद और जावेद उनके घर पर आए। उन्होंने संगीता से पांच हजार रुपये मांगे। वह उनके लिए चाय बना रहीं थीं। तभी दोनों आरोपी आयुष और आहान को छत पर बुलाकर ले गए। वहां ले जाकर उन्होंने दोनों की हत्या कर दी।

21 मार्च को बारादरी थाने में सरेंडर हुआ था जावेद
सिविल लाइंस पुलिस की विवेचना के अनुसार जावेद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यहां से भाग गया था। वह सहसवान होते हुए दिल्ली पहुंचा और 21 मार्च को नाटकीय अंदाज में बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर हो गया। उसका सरेंडर होना एक नाटक था। जब बाद में उसके बयान दर्ज किए गए तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इस दोहरे हत्याकांड में उसे हत्यारोपी मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ ही चार्जशीट लगाई गई है।


दो माह से लंबित है पुलिस एनकाउंटर की जांच
बदायूं। 19 मई को ही घटना के तीन घंटे बाद साजिद शेखूपुर के जंगल में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दूसरे दिन डीएम मनोज कुमार ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने एक सूचना सार्वजनिक की थी। कहा गया था कि जो कोई भी व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराना चाहता है। वह कार्यालय आकर अपने बयान दर्ज करा सकता है। इस मामले को दो माह से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है।

हत्यारोपी जावेद।

हत्यारोपी जावेद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed