फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sai sedan made a virtue of putting the shoulder

साईं पालकी में कंधा लगाकर कमाया पुण्य

Fri, 20 May 2016 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sai sedan made a virtue of putting the shoulder
साईं पालकी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

काली अखाड़ा और शिव स्वरूपों की झांकी ने बांधा समां 
 शहर के गौरीशंकर सहस्त्रधाम मंदिर से साईं पालकी यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में साईं पालकी के साथ शहर के दो प्रसिद्ध बैंडबाजे, काली का अखाड़ा, शिव-पार्वती, साईं स्वरूप धरे युवक भक्ति में नाचते-गाते चल रहे थे। साईं पालकी में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी कंधा लगाया।
रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। साथ ही शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पालकी में कंधा लगाकर पुण्य कमाया। साईं पालकी यात्रा गौरीशंकर सहस्त्रधाम मंदिर से शुरू होकर आवास विकास, संतोख सिंह तिराहा, डीएम रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में तमाम साईं भक्तों ने पालकी यात्रा पर पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए नगर पालिका परिषद के ट्रैक्टर-टैंकर से शोभायात्रा के आगे-आगे पानी का छिड़काव कराया गया। साथ ही कई स्थानों पर लोगों ने जल, शर्बत, हलवा, खिचड़ी, आइसक्रीम, टॉपी आदि का वितरण किया। पालकी यात्रा के बाद आयोजित भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन

पालकी यात्रा में रामसरन रस्तोगी, विनीत पांडेय, दीपमाला गोयल, अंबरीश गोयल, ज्योति पांडेय, शरद भारद्वाज, कृष्ण अवतार सक्सेना, अमित सक्सेना, आशा जौहरी, कृष्णा कश्यप, सोनी, अतुल गुप्ता, रामू, सुरेंद्र वैश्य, संजीव सक्सेना, लक्ष्मी, निशी, एकता, विजय वर्मा, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, हिमांशु यादव, पंकज चौधरी, अवधेश पाराशर, धर्मेंद्र, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed