फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahibabad depot started two new buses for Badaun

Budaun News: साहिबाबाद डिपो ने बदायूं के लिए शुरू कीं दो नई बसें

Thu, 14 Dec 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad depot started two new buses for Badaun
बिल्सी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साहिबाबाद डिपो ने बदायूं, संभल, हापुड़ जिले के लोगों के लिए अपनी दो बसों का संचालन दिल्ली वाया संभल होते हुए बदायूं के लिए शुरू किया है। इन दोनों बसों से क्षेत्र की जनता को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

साहिबाबाद डिपो के एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली बस आनंद विहार से सुबह साढ़े सात बजे चलेगी, जो करीब डेढ़ बजे बिल्सी और ढाई बजे बदायूं पंहुचेगी। यहां आधा घंटे रुककर इसी रूट से वापस दिल्ली को रवाना होगी। रात को करीब नौ बजे यह दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरी बस सुबह साढ़े आठ बजे आनंद विहार से बदायूं के लिए चलेगी, जो बदायूं से शाम चार बजे चलकर रात को 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एआरएम ने बताया कि दोनों ही बसें नई हैं ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत का सामना करना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed