फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sadhu dies after being hit by train on Kachla bridge

Budaun News: कछला पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से साधु ने दम तोड़ा

Wed, 06 Sep 2023 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sadhu dies after being hit by train on Kachla bridge
उझानी। कछला पुल पर मंगलवार सुबह करीब 68 वर्षीय साधु की टनकपुर-मथुरा कैंट स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने शव पड़ोस के मानपुर नगरिया स्टेशन पर पहुंचा दिया, जिसे बाद में उझानी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा सुबह आठ बजे के बाद हुआ। गंगाघाट स्टेशन से दूसरी ओर जाने के लिए एक साधु पुल के होकर आगे बढ़ गए। तभी टनकपुर से मथुरा कैंट एक्सप्रेस आ गई। चालक ने हाॅर्न भी बजाया, लेकिन साधु को पुल पर बचने को कोई रास्ता नहीं दिखा। ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से शरीर का एक हिस्सा ट्रैक में फंस गया। गार्ड ने ट्रेन रुकवा कर शव को मानपुर नगरिया स्टेशन मास्टर के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नगरिया पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार तिवारी ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की, लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। चौकी इंचार्ज तिवारी ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed