फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rukdha ration distribution in Kula , the performance

रूखड़ा खौला में राशन वितरण नहीं, प्रदर्शन

Tue, 19 May 2015 07:45 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 19 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rukdha ration distribution in Kula , the performance
तहसील दिवस पर मंगलवार को जगत ब्लाक के गांव रूखड़ा खोला निवासी तमाम ग्रामीणों ने यहां तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को आरोप था कि उनके गांव का राशन कोटेदार तीन माह से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणा भारत सिंह के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने राशन वितरण व्यवस्था को उपभोक्ताओं के लिए परेशान करने वाली बताया। कहा कि वितरण बंद कर कोटेदार बड़ी धांधली कर रहा है। गरीब और मजदूर तबके के लोग बेहद परेशान हैं। किसानों को अनाज पैदा न होने के कारण दाने-दाने का मोहताज होना पड़ रहा है ऐसे मे कोटेदार की धांधली बेहद परेशान करने वाली है। शिकायतकर्ताओं ने जांच कर पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में सोनू, राम सहाय, शिव कुमार, रामौतार, राधेश्याम राकेश कुमार, देवराज, अवधेश, ओमवीर, वेद प्रकाश, प्रेमपाल, रामौतार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed