{"_id":"65b174be153bdb2ebc0c021a","slug":"rte-brokers-taking-money-in-the-name-of-admission-badaun-news-c-123-1-sbly1001-12182-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : दाखिला कराने के नाम पर दलाल ले रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : दाखिला कराने के नाम पर दलाल ले रहे रुपये
विज्ञापन
बदायूं। आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन कई जगहों से बीएसए के पास दाखिला कराने के नाम पर रुपये लेने की बात सामने आई है।
नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में शिक्षा के अधिकार के तहत (आरटीई) के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में 20 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बीएसए स्तर से इन आवेदन पत्रों का सत्यापन 19 से 25 फरवरी तक कर उन्हें लाॅक किया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को लाॅटरी निकालकर चयनित बच्चों का प्रवेश छह मार्च तक पूरा कराया जाएगा।
इस बीच बीएसए के पास मौखिक रूप से शिकायतें पहुंंच रहीं हैं, जिसमें कहा गया है कि आवेदन के समय कैफे, विद्यालयों के प्रबंधकों, मध्यस्थ, दलाल प्रवृत्ति के लोग बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों को गुमराह करते हुए मनचाहा स्कूल आवंटित कराने व प्रवेश कराने के नाम पर धनराशि वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसए स्वाती भारती ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का काम करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।