फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RTE: Applications can be submitted from February 2nd to 16th.

आरटीई : दो से 16 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications can be submitted from February 2nd to 16th.
बदायूं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण के तहत दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, जो 16 फरवरी तक किए जा सकेंगे। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा एक अथवा पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। ताकि अभिभावकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। पहला चरण दो फरवरी से शुरू हो रहा है, इसमें 16 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करने का काम भी इसी दौरान किया जाएगा। इसके बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें जिन बच्चों के नाम लॉटरी में आएंगे, उनको 20 फरवरी तक प्रवेश लेने के लिए बीएसए की ओर से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि पहले चरण के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरे चरण के तहत 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। नौ मार्च को लॉटरी निकलेगी। 11 मार्च को स्कूलों में प्रवेश के लिए बीएसए की ओर से लिखित आदेश दिया जाएगा। अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो तीसरे चरण में आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक लिए जाएंगे। 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। 29 मार्च को स्कूल में एडमिशन के लिए लिखित आदेश मिलेगा। इसके बाद में कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed