फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Royal Challengers Club defeated Star Cricket Club by seven wickets.

Budaun News: रॉयल चैलेंजर्स क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Sat, 04 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Club defeated Star Cricket Club by seven wickets.
लकी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट स्थित खेल मैदान पर बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स क्लब ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में रॉयल चैलेंजर्स क्लब के कप्तान भोला जैन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 130 रन बनाए। टीम की ओर से योगेश कुमार ने 42 रन की सर्वाधिक पारी खेली। मणि ने 16, समीर ने 11 और अजय कुमार ने सात रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में लकी ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। अमन ने दो और हर्षित ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन कुमार ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि लकी ने 36 और अमन ने 11 रन की उपयोगी पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से अमन ने दो तथा शिवम ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर भोला जैन, मोहित कुमार, मणि कुमार, मोहित दुबे, अर्जुन सिंह, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed