फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Route diverted on Bareilly-Mathura Highway in Badaun due to Panchkosi Parikrama in Soron

Route Diversion: आगरा-मथुरा जाने-आने वालों के लिए जरूरी खबर, बदायूं में 26 दिसंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 23 Dec 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन शनिवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया। इसके लिए कस्बे में आंबेडकर चौराहे पर तो नौशेरा में कादरचौक मोड़ पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।

विज्ञापन
Route diverted on Bareilly-Mathura Highway in Badaun due to Panchkosi Parikrama in Soron
उझानी में आंबेडकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के पड़ोसी जनपद कासगंज के सोरों में मार्गशीर्ष मेले में भारी भीड़भाड़ के साथ ही पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। इसको देखते हुए शनिवार सुबह से बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों का 26 दिसंबर तक उझानी से मथुरा, आगरा की ओर आना-जाना रहेगा। जो भारी वाहन कासगंज तक आते-जाते हैं, उनकी आवाजाही नौशेरा मोड़ से कादरचौक के रास्ते होगी।

विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन शनिवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया। इसके लिए कस्बे में आंबेडकर चौराहे पर तो नौशेरा में कादरचौक मोड़ पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। बदायूं और बरेली की तरफ से हाथरस, मथुरा और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को उझानी आंबेडकर चौराहे से दिल्ली रोड पर निकाला जाएगा। सहसवान और गुन्नौर के रास्ते भारी चलेंगे। 
विज्ञापन


मथुरा और आगरा की ओर से भी वाहनों को गुन्नौर के रास्ते सहसवान होकर बदायूं आना होगा। इसके विपरीत बदायूं और कासगंज के बीच वाहन वाया कादरचौक और गंजडुडवारा होकर निकलेंगे। बता दें कि सोरों में मार्गशीर्ष मेला 26 दिसंबर तक चलेगा। मेला में इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। वहां हाईवे किनारे भी दुकानें लगती है। पंचकोसी परिक्रमा का रूट भी हाईवे से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नगरिया तक छूट
कासगंज जिले में मानपुर नगरिया स्थित न्योली शुगर मिल के लिए कछला के आसपास से रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे से होकर जाती हैं। गन्ना किसानों को शुगर मिल में तौल कराने के लिए रूट डायव र्जन का सामना नहीं करना पड़ेगा। कछला की ओर से नगरिया सोरों से पहले पड़ती है। इसलिए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

मेला प्रशासन ने जताया था हादसे का अंदेशा
कासगंज जिले में सोरों के मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान हाईवे पर होकर भारी वाहनों की आवाजाही रहने से मेला प्रशासन को हादसे का अंदेशा था। इसके तहत ही बदायूं पुलिस से रूट डायवर्जन व्यवस्था का पालन कराने का अनुरोध किया गया था। बताते हैं कि मेला में देहात क्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचकर प्रवास भी करते हैं। राजस्थान के श्रद्धालुओं की मेला में मौजूदगी रहती है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोरों में मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के तहत बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी से रूट डायवर्ट किया गया है। मेला स्थल तक छोटे वाहन आ-जा सकते हैं। भारी वाहनों में ट्रक, बस और मेटाडोर आदि कछला के रास्ते कासगंज तक नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed