{"_id":"687aa2a02065ef86490e662a","slug":"route-diversion-buses-stopped-outside-the-city-passengers-troubled-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143357-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : शहर के बाहर रोकी गई बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : शहर के बाहर रोकी गई बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन
साजन।
बदायूं। रूट डायवर्जन के चलते बाहरी डिपो की बसों को स्टैंड से चार किलोमीटर पहले बाइपास व राजकीय मेडिकल कॉलेज पर ही रोक दिया गया है। पूरे महीने तक यह बसें शहर के अंदर नहीं आ सकतीं। इसको लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में जाम न लगे, इसके लिए मुरादाबाद से आने वाली बसों को पटेल चौक से ही वापस भेजा जा रहा है। कासगंज दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाली बाहरी डिपो की बसों को बहेड़ी मोड़ राजकीय मेडिकल काॅलेज से वापस किया जा रहा है। ऐसे में शहर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर से बाहर जाने वाले लोगों का भी यही हाल है। उनको टेंपो या ई-रिक्शा से वहां तक जाना पड़ रहा है।
-- -- -- -- --
समय 12.30
स्थान- राजकीय मेडिकल कॉलेज
बच्चे को गुन्नौर जाना है। पहले तो रोडवेज बस स्टैंड पर दो घंटे इंतजार करते रहे। पूछने पर पता लगा कि बाहरी डिपो की बसें नहीं आ रहीं हैं। गुन्नौर जाना है तो मेडिकल काॅलेज तिराहे पर जाओ, वहीं से बस मिलेगी। बच्चे को लेकर यहां आए तो बस आधा घंटे बाद आई है। चार घंटे ऐसे भी भटकने में बर्बाद हो गए। - विमलेश, गुन्नौर
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
समय 12.40
स्थान-बहेड़ी मोड़
दादरी जाना है। रोडवेज बस स्टैंड से 20 रुपये खर्च करके बहेड़ी मोड़ तक आए हैं। यहां बस आ रहीं हैं। सीटें भरने के बाद ही बस जाएगी। यहां तक यात्री कम पहुंच रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। ऐसे ही तमाम यात्री भटकने को मजबूर हैं। - साजन, दातागंज
-- -- -- -- -- -- --
चालक-परिचालक भी परेशान
रोडवेज स्टैंड तक बस न आने से यात्री कम मिल रहे हैं। इससे चालक-परिचालक परेशान हैं। परिचालक मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। बसों को स्टैंड तक नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां यात्री नहीं मिल रहे हैं। इससे वेतन से कटौती होने का डर सता रहा है।
-- -- -- -- -- -
- रूट डायवर्जन के चलते दूसरे डिपो की बसों का रोडवेज स्टैंड तक जाने पर रोक है। दिल्ली रूट से आने वाली बसें मेडिकल काॅलेज व बहेड़ी मोड़ से ही वापस जा रही हैं। इससे कांवडियों के जत्थे को दिक्कत नहीं होगी। नवादा से लेकर लालपुल तक भारी संख्या में कांवड़िया निकल रहे हैं। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक